चाहे आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो इसमें आपको भारत का भूगोल विषय पढ़ने के लिए मिलता है और उसमें एक टॉपिक प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव भी आप पढ़ते हैं लेकिन हम आपको इससे संबंधित Indian Geography Mcq in Hindi करवा रहे हैं ताकि आप इन प्रश्नों के माध्यम से इस टॉपिक से बनने वाली सभी प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सकें 

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव के नोट्स के साथ-साथ आप प्रश्न एवं उत्तर को भी एक बार जरूर पढ़ें क्योंकि यहां से आगामी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने की काफी ज्यादा संभावना है सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट के अंत में देखने के लिए मिलेंगे

Indian Geography Mcq in Hindi – वनस्पति एवं वन्य जीव

1.  निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

    वन वृक्ष

 (a) मानसूनी  सागवान

 (b) मैंग्रोव  सुन्दरी

 (c) सदाहरित  रोजवुड

 (d) सवाना  पीपल  

2.  निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र पतझड़ वनों में नहीं मिलता है?

 (a) साल (b) सागवान

 (c) शीशम  (d) महोगनी  

3.  निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?

 (a) बांस  : असम

 (b) चन्दन  : जम्मू कश्मीर

 (c) रोजवुड  : केरल

 (d) देवदार  : हिमाचल प्रदेश  

4.  भारत में चन्दन के वृक्ष सर्वाधिक किस राज्य में हैं?

 (a) केरल

 (b) कर्नाटक

 (c) असम

 (d) मध्य प्रदेश

5.  निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वनस्पति नहीं पाई जाती है?

 (a) पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढाल

 (b) उत्तर-पूर्वी भारत

 (c) पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल

 (d) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह  

6.  भारत के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व्यावसायिक वन हैं-

 (a) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन

 (b) उष्णकटिबन्धीय पतझड़ वन

 (c) कोणधारी वन

 (d) उष्णकटिबन्धीय अर्द्ध-सदाबहार वन  

7.  देश के कुल वन क्षेत्र का सर्वाधिक भाग निम्नलिखित में से किस वर्ग में हैं?

 (a) आरक्षित  

(b) सुरक्षित

 (c) अवर्गीकृत  

(d) राष्ट्रीय  

8.  निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

 (a) गिर  एशियाई शेर

 (b) केवलादेव  साइबेरियन सारस

 (c) काजीरंगा  एक सींग वाला गैंडा

 (d) चिगाम  टाशी  

9.  विश्व वन दिवस (World Forest Day) निम्नलिखित में से किस दिनांक को मनाया जाता है?

 (a) 16 जनवरी  

(b) 21 मार्च

 (c) 23 मई  

(d) 7 दिसम्बर  

10.  निम्नलिखित में से सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य कौन-सा है?

 (a) मध्य प्रदेश  

(b) उत्तर प्रदेश

 (c) असम  

(d) तमिलनाडु  

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

 A. भूमि का वह भाग जो हमेशा जल से संतृप्त हो या जल में डूबा रहे, आर्द्रभूमि कहलाता है।

 B. आर्द्रभूमि में दलदली भूमि, झीलें, तालाब, डेल्टा, उथले समुद्र आते हैं।

 उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 (a) केवल A

(b) केवल B

 (c) A व B दोनों 

(d) न तो A व न ही B

12. भारत में सर्वाधिक आर्द्रभूमियाँ किस राज्य में है?

 (a) मध्य प्रदेश

 (b) उत्तर प्रदेश

 (c) महाराष्ट्र

 (d) झारखण्ड 

13. निम्नलिखित में से क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सर्वाधिक आर्द्रभूमि किस देश में है?

 (a) कनाडा

(b) कैलिफोर्निया

 (c) बोलीविया

(d) ब्राजील 

14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म असंगत है ?

     आर्द्रभूमि राज्य

 (a) वेंबनाद कोल झील  केरल

 (b) पोइन्ट केलीमर  तमिलनाडु

 (c) कंजली झील  राजस्थान

 (d) डिपोर झील असम

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

 A.मानव के हस्तक्षेप प्रौद्योगिकी विकास व प्रदूषण से प्रभावित आर्द्रभूमि को मान्ट्रेक्स रिकॉर्ड में रखा जाता है।

 B. भारत में सांभर झील तथा चिल्का झील को मान्ट्रेक्स रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

 उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 (a) केवल A

(b) केवल B

 (c) A व B दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

 A. वेटलैड्स इन्टरनेशनल आर्द्रभूमियों के संरक्षण व उनके पुर्नस्थापन के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी व गैर-लाभकारी संस्था है।

 B. इस संस्था का मुख्यालय जिनेवा में है।

 उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 (a) केवल A

 (b) केवल B

 (c) A व B दोनों

 (d) न तो A व न ही B                  

17. निम्नलिखित में से राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि स्थलों में शामिल किया गया है?

 (a) जयसमंद झील

 (b) अन्नासागर झील

 (c) राजसमंद झील

 (d) सांभर झील 

18. लोनार झील को आर्द्रभूमि क्षेत्र में कब शामिल किया गया है?

 (a) 2020 में

 (b) 2021 में

 (c) 2002 में

 (d) 2005 में 

19. निम्नलिखित में से कौन-सा आर्द्रभूमि क्षेत्र उत्तरप्रदेश राज्य का नहीं है?

 (a) नवाबगंज पक्षी अभयारण्य

 (b) सरसई नावर झील

 (c) केशोपुर मियानीत सामुदायिक रिजर्व

 (d) समन पक्षी अभयारण्य

20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए-

 सूची-Iसूची-II
A.होकरसरi.केरल
B.काबरतालii.हरियाणा
C.भिड़ावास वन्यजीवiii.बिहार
D.सस्थमकोट्टा झीलiv.जम्मू-कश्मीर

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  A B C D

 (a)  iii  iv i ii

 (b)  iv  iii  ii  i

 (c)  iii i ii iv

 (d)  ii  iv  i iii  

21. निम्नलिखित में से प्रोजेक्ट राइनोसोर का सम्बन्ध किससे है?

 (a) मानस राष्ट्रीय उद्यान

 (b) सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान

 (c) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

 (d) केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान

22. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची- I(जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र)सूची-II(राज्य)
A. नीलगिरिi. केरल
B. शीत मरुस्थलii.असम
C. डिबु साइखोवाiii. हिमाचल प्रदेश
D. अगस्त्यमलाईiv. कर्नाटक

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  A B C D

 (a)  iii  iv i ii

 (b)  iv  iii  ii  i

 (c)  iii i iv ii

 (d)   ii     iii        iv      i

23. निम्नलिखित में से सुमेलित युग्म नहीं है-

 (a) जिम कार्बेट – उत्तराखण्ड

 (b) सिमलीपाल – ओडिशा

 (c) साइलैण्ट वेली – केरल

 (d) दुधवा – राजस्थान

24. निम्नलिखित में से विशालकाय कछुआ (रिडले ओलिवके लिए प्रसिद्ध अभयारण्य कौन-सा है?

 (a) दाचीग्राम राष्ट्रीय उद्यान

 (b) केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान

 (c) सैडलपीक राष्ट्रीय उद्यान

 (d) भित्तरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

25. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

 राष्ट्रीय उद्यान              वन्य जीव

 (a) दाचीग्राम –             हंगुल

 (b) भित्तरकनिका –      रिडले ओलिव

 (c) रणथंभौर –            बाघ

 (d) साइलैंट वेली –      हाथी

26. निम्नलिखित में से मॉट्रिक्स रिकॉर्ड में शामिल क्षेत्रों का सही युग्म है-

 (a) हरिके बैराज – वूलर झील

 (b) केवलादेव – लोकटक

 (c) वेंबनाद – भित्तरकनिका

 (d) सांभर झील – नल सरोवर

27. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का गठन कब किया गया?

 (a) 12 अगस्त, 2017

(b) 4 सितंबर, 2006

 (c) 22 अक्टूबर, 2010

(d) 1 अप्रैल, 1973 

28. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कहाँ अवस्थित है?

 (a) मेघालय 

(b) अरुणाचल प्रदेश

 (c) लद्दाख 

(d) केरल 

29. निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सुमेलित नहीं है?

 जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र  राज्य

 (a) नॉकरेक  मेघालय

 (b) मानस  उत्तराखंड

 (c) सिमलीपाल  ओडिशा

 (d) अगस्तमलाई केरल

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए-

 सूची-I (राज्य)सूची-II (राष्ट्रीय उद्यान)
A.उत्तराखंडi.नामदफा
B.राजस्थानii.सिमलीपाल
C.अरुणाचल प्रदेशiii.राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान
D.ओडिशाiv.राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  A B C D

 (a)  iii  iv i ii

 (b)  iv  iii  i  ii

 (c)  iii i iv ii

 (d)    ii     iii       iv      i

31. निम्नलिखित में से कौन-सा हॉट स्पॉट पश्चिमी घाट में स्थित नहीं है?

 (a) अन्नामलाई पहाड़ियाँ 

(b) नीलगिरि पहाड़ियाँ

 (c) सुंदरवन 

(d) साइलेंट घाटी 

32. रामगंगा नदी निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय पार्क से होकर गुजरती है?

 (a) कान्हा किसली 

(b) रणथम्भौर

 (c) बान्धवगढ़ 

(d) जिम कार्बेट

33. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/कौनसे युग्म सही सुमेलित है/हैं?

 राष्ट्रीय उद्यान  प्रसिद्ध जन्तु

 1. गिर शेर

 2. पेरियार हाथी

 3. मानस शेर

 4. काजीरंगा गैंडा

 कूट-

 (a) 1, 2 व 3 (b) 1, 2 व 4

 (c) 1 व 4 (d) 2 व 3 

34. केबुल लामजाओ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

 (a) मणिपुर

 (b) मिजोरम

 (c) सिक्किम

 (d) असम 

35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए-

सूची-I (अधिनियम)सूची-II (वर्ष)
A.पर्यावरण संरक्षण अधिनियमi.1972
B.वन संरक्षण अधिनियमii.1980
C.वन्य जीव संरक्षण अधिनियमiii.1986
D.जैव विविधता अधिनियमiv.2002

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  A B C D

 (a)  iii  iv i ii

 (b)  iii  ii  i  iv

 (c)  iii i iv ii

 (d)   ii     iii        iv      i

36. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जैव-मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र नहीं है?

 (a) अरावली 

(b) अगस्तमलाई

 (c) नीलगिरि 

(d) पंचमढ़ी 

37. निम्नलिखित में से कौन-कौन से आर्द्रभूमि स्थलों को वर्ष 2021 (हाल ही में) में रामसर आर्द्रभूमि की सूची में नामित किया गया है?

 1. भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य

 2. थोल झील

 3. सुरिंसर –मंसार झील

 4. वाधवाना आर्द्रभूमि

 5. कांवर झील

      कूट –

 (a) 1 व 2 (b) 2 व 3

 (c) 1, 2 व 4 (d) 2, 3 व 5

38. निम्नलिखित में से कौन-सा/कौनसे प्राकृतिक स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है/ है?

 1. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क

 2. सुंदरवन नेशनल पार्क

 3. पूर्वी घाट

 4. पश्चिमी घाट

 5. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क

 6. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

कूट –

 (a) 1,2,4,6 (b) 2, 4, 5

 (c) 1, 3, 5 (d) 1,4,5,6 

39. भारत में सर्वाधिक वन्य जीव अभयारण्य स्थित है

 (a) मध्यप्रदेश (b) अण्डमान तथा निकोबार 

 (c)  महाराष्ट्र (d) उत्तराखण्ड

40. भित्तरकनिका राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है

 (a)  गांगेय डॉल्फिन संरक्षण के लिए।

 (b)  ओलिव रिडले कछुआ संरक्षण के लिए।

 (c)  एक सिंगी गैंडा के संरक्षण हेतु।

 (d)  कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए

1.d2.d3.a4.b5.c
6.d7.a8.d9.d10.c
11.c12.b13.c14.c15.b
16.a17.d18.a19.c20.b
21.c22.b23.d24.d25.d
26.b27.d28.c29.b30.b
31.c32.d33.b34.a35.b
36.a37.c38.a39.b40.b

अगर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Join TelegramClick Here
Join WhatsappClick Here

अंतिम शब्द 

हम आपको ऐसे ही Indian Geography Mcq in Hindi – वनस्पति एवं वन्य जीव टॉपिक अनुसार निशुल्क RPSCNOTES.IN की इस वेबसाइट पर हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाएंगे यकीन मानिए अगर आप अपनी तैयारी कहां से करते हैं तो आपको अपने किसी बुक की आवश्यकता नहीं होगी