Ancient History Of India One Liner Question भारत का इतिहास एक ऐसा विषय है जो सिविल सर्विस परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है Indian History Important Questions And Answers ( 2 ) One Liner in Hindi | वैदिक सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इतिहास से संबंधित प्रश्न पेपर में जरूर पूछे जाते हैं आज हम आपके लिए प्राचीन भारत का इतिहास से संबंधित वन लाइनर प्रश्न उपलब्ध करवा रहे हैं जिसमें आपको टॉपिक वाइज इतिहास के वन लाइनर प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा

 प्राचीन भारत के इतिहास की तैयारी अगर आप वन लाइनर प्रश्नों के साथ कम समय में करना चाहते हैं तो हम आपके लिए Indian History Gk Questions With Answers in Hindi टॉपिक वाइज वन लाइनर प्रसन्न उपलब्ध करवा रहे हैं जो आपको आगामी परीक्षाओं में मददगार साबित होंगे आप रोजाना हमारे साथ इन प्रश्नों से प्रैक्टिस करते रहे यह एक सीरीज की तरह हम आपके बीच पार्ट वाइज लेकर आएंगे जिससे आप टॉपिक वाइज प्रश्न क्लियर कर  सके 

Indian History Important Questions And Answers ( 2 ) One Liner in Hindi | वैदिक सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

All Exam NotesClick Here
Daily Current AffairClick Here
Today Newspapers PDFClick Here

Indian History Important Questions And Answers ( 2 ) One Liner in Hindi

  • पूर्व- वैदिक या ऋग्वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है ? – 1500 ई. पू.-1000 ई. पू.
  • उत्तर – वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है ? – 1000 ई. पू. – 600 ई. पू.
  • ‘आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है – श्रेष्ठ या कुलीन
  • किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नहीं था ? – तम्बाकू
  • उत्तर – वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राह्मण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था ? – श्रमण
  • वैदिक गणित का महत्वपूर्ण अंग है – शुल्व सूत्र
  • किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई है ? – ऋग्वेद
  • ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? – पशुपालन
  • भारतीय संगीत का आदिग्रन्थ कहा जाता है – सामवेद
  • वेदों की संख्या कितनी है ? – चार
  • भारत के राजचि में प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिए गए हैं ? – मुण्डक उपनिषद् से
  • कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान ग्रन्थ है – श्रीमद्भागवतगीता
  • ऋग्वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्या है ? – गोधन
  • ऋग्वेद के किस मंडल में शूद्र का उल्लेख पहली बार मिलता है ? – 10वें
  • वेदों की ऋचाओं को पढ़ने वाले ऋषि को क्या कहते हैं – होत
  • ऋग्वेद का सम्बन्ध किससे है ? – ईश्वर महिमा से
  • ऋग्वेद में कुल मंडल हैं – 10
  • ऋग्वेद में कुल सूक्तियाँ हैं- 1028
  • ऋग्वेद में कुल ऋचाएँ हैं – 10580
  • ऋग्वेद में इन्द्र के लिए ऋचाएँ हैं – 250
  • ऋग्वेद में अग्नि के लिए ऋचाएँ हैं – 200
  • सबसे पुराना वेद कौन-सा है ? – ऋग्वेद ( Uttarakhand PCS (Pre) 2010, Uttarakhand UDA / LDA (Pre) 2007 ), UPSC (Pre) 1995 ) Note – वेदों की संख्या चार है- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद । इनमें सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है।
  • भारत का सबसे प्राचीन धर्म ग्रन्थ कौन-सा है ? – वेद
  • अथर्व का अर्थ क्या है ? – पवित्र जादू
  • पूर्व मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक कौन है ? – जैमिनी
  • सबसे प्राचीन पुराण कौन-सा है ? – मत्स्य पुराण
  • ब्राह्मण ग्रन्थों में सबसे प्राचीन ग्रन्थ कौन-सा है ? – शतपथ ब्राह्मण
  •  त्रयी नाम है – तीन वेदों का ( Note – ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा सामवेद को ‘वेदत्रयी’ या ‘त्रयी’ कहा जाता है। )
  • किस वैदिक ग्रन्थ में ‘वर्ण’ शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है ? – ऋग्वेद में
  • ‘गोपथ ब्राह्मण’ सम्बन्धित है – अथर्ववेद से
  • उपनिषदों का मुख्य विषय है – दर्शन
  • नचिकेता आख्यान का उल्लेख मिलता है – कठोपनिषद् में
  • वर्ण व्यवस्था से सम्बन्धित ‘पुरुष सूक्त’ मूलत: पाया जाता है – ऋग्वेद में
  • आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है – सिन्धु
  • पुराणों की संख्या कितनी है ? – 18
  • वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण किसकी उपासना से था ? – प्रकृति
  • किस देवता के लिए ऋग्वेद में ‘पुरंदर’ शब्द का प्रयोग हुआ है ? – इंद्र
  • ‘शुल्व सूत्र’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – ज्यामिति
  • ‘असतो मा सदगमय’ कहाँ से लिया गया है ? – ऋग्वेद
  • आर्य भारत में बाहर से आए और सर्वप्रथम बसे थे – पंजाब में
  • ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है? – नौवाँ मंडल
  • प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध ‘दाशराज युद्ध’ किस नदी के तट पर लड़ा गया ? – परुष्णी
  • धर्मशास्त्रों में भूराजस्व की दर क्या है ? – 1/6
  • 800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है ? – ब्राह्मण युग
  • वैदिक नदी कुभा (काबुल) का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए ? – अफगानिस्तान में
  • कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है – सांख्य दर्शन
  • भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं ? – अतरंजीखेड़ा
  • किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुयी ? – धर्मशास्त्र के काल में
  • गायत्री मंत्र (देवी सावित्री को सम्बोधित) किस पुस्तक में मिलता है ? – ऋग्वेद में
  • न्याय दर्शन को प्रचारित किया था – गौतम ने
  • प्राचीन भारत में ‘निष्क’ से जाने जाते थे – स्वर्ण आभूषण
  • योग दर्शन के प्रतिपादक हैं – पतंजलि
  • उपनिषद पुस्तकें हैं – दर्शन पर
  • पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः: था – प्रकृति पूजा और यज्ञ
  • ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से सम्बन्धित है ? – चिकित्सा
  • यज्ञ सम्बन्धी विधि-विधानों का पता चलता है – यजुर्वेद से
  • वैदिक युगीन ‘सभा’ क्या थी ? – मंत्रिपरिषद
  • वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी – गणतंत्र
  • सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है ? – ऋग्वेद
  • कौन भारतीय दर्शन की आरम्भिक विचारधारा है? – सांख्य
  • सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा एवं वेदांत- इन छ: भिन्न भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति हुई – वैदिक युग में
  • वह दस्तकारी कौन-सी है जो आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी ? – लुहार ( लुहारगिरी )
  • प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ के रचनाकार हैं – पाणिनि
  • कौन-सी स्मृति प्राचीनतम है ? – मनुस्मृति
  • ‘आदि काव्य’ की संज्ञा किसे दी जाती है ? – रामायण
  • प्राचीनतम पुराण है – मत्स्य पुराण
  • ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है ? – सरस्वती
  • वैदिक समाज की आधारभूत इकाई थी – काल / कुटुम्ब
  • ऋग्वैदिक युग की प्राचीनतम संस्था कौन-सी थी ? – विदथ
  • ब्राह्मण ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है ? – शतपथ ब्राह्मण
  • ‘गोत्र’ व्यवस्था प्रचलन में कब आई ? – उत्तर वैदिक काल
  • ‘मनुस्मृति’ मुख्यतया सम्बन्धित है – समाज व्यवस्था से
  • गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी ? – विश्वामित्र ने
  • ‘अवेस्ता’ और ‘ऋग्वेद’ में समानता है। ‘अवेस्ता’ किस क्षेत्र से सम्बन्धित है? – ईरान से
  • किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है ? – सामवेद का

Latest Post ( इसे भी पढ़े  )

राजस्थान नोट्स ( RAJASTHAN NOTES ) Click Here
विश्व का इतिहास ( WORLD HISTORY )Click Here
 भारत का इतिहास ( INDIAN HISTORY )Click Here
 सामान्य विज्ञान ( GENERAL SCIENCE ) Click Here

अंतिम शब्द

अगर आपको हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे Indian History Important Questions And Answers ( 2 ) One Liner in Hindi | वैदिक सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर अच्छे लगे तो इसे शेयर करना बिल्कुल ना भूलें  राजस्थान के अलावा अगर आप अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इसके लिए इस वेबसाइट पर आपको भारत एवं विश्व का भूगोल,  भारत एवं विश्व का इतिहास,  सामान्य हिंदी ,  गणित,  अन्य सभी विषय के नोट्स भी निशुल्क मिलेंगे जिन्हें आप डाउनलोड या पढ़ सकते हैं

JOIN TELEGRAM GROUP – JOIN NOW

 उम्मीद करते हैं आज की यह वैदिक सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर पोस्ट आपको जरूर अच्छी लगेगी एवं अगर आप इस वेबसाइट से संबंधित कोई भी फीडबैक देना चाहते हैं तो आपके लिए नीचे कमेंट बॉक्स खुला है अपने सुझाव हमारे साथ साझा कर सकते हैं