नमस्कार दोस्तों यहां पर हम आपको सरकारी नौकरी संबंधित करंट अफेयर्स की जानकारी देने वाले हैं अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर बताए जाने वाली जानकारी आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए इसको ध्यान से पढ़े|

करंट अफेयर्स के बारे में पता ही होगा आपको कि यह सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण रहती है इसलिए हम आपको यहां पर आपकी परीक्षा संबंधित करंट अफेयर से जानकारी प्रोवाइड करने वाले हैं|

परीक्षा से जुड़े करंट अफेयर्स के बारे में जाने

8 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

6 मार्च को, भारत में ‘राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस 2024’ मनाया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आदिति योजना’ का शुभारंभ किया है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ के तीसरे चरण का उद्घाटन किया है।

भारत का पहला ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र’ पटना, बिहार में स्थापित किया गया है।

‘पूर्वोत्तर भारत फिल्म महोत्सव 2024’ मणिपुर राज्य में आरंभ हो चुका है।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ‘बी साई प्रणीत’ ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।

1 मार्च को, केंद्र सरकार ने 85 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की है।

प्रसिद्ध गोल्फ खिलाड़ी ‘टाइगर वुड्स’ को संयुक्त राज्य गोल्फ एसोसिएशन (USGA) के सर्वोच्च पुरस्कार ‘बॉब जोन्स पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

‘इंदिराम्मा आवास योजना’ 11 मार्च को तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की जाएगी।

दुनिया का पहला फ्लोटिंग थीम पार्क ‘THE RIG’ सऊदी अरब में बनाया जाएगा।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ‘जेफ बेजोस’ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।

भारत का पहला ‘हरियाणा में हिसार में हरियाणा हाइड्रोजन प्लांट’ का उद्घाटन हुआ।

बिहार के मुख्य सचिव ‘आमिर सुबहानी’ को बिहार विद्युत नियामक आयोग (BERC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद अब आगे भी आपके लिए ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी आपके यहां पर प्रोवाइड करते रहेंगे|