अगर आप राजस्थान से संबंधित किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको राजस्थान की कला एवं संस्कृति से संबंधित एक महत्वपूर्ण टॉपिक राजस्थान की प्रमुख वेशभूषा एवं आभूषण | आदिवासी महिलाओं के वस्त्र एवं आभूषण – राजस्थान की वेशभूषा | Rajasthan ki Veshbhusha के शॉर्ट नोट्स उपलब्ध करवाने वाले हैं
Rajasthan ke Aadivashi mahila Dwara pehne jane wale vastar राजस्थान में विभिन्न जातियों के लोग निवास करते हैं एवं Rajasthan Art and Culture Notes in Hindi के अनुसार वे वस्त्र एवं आभूषण धारण करते हैं यह टॉपिक सिविल सर्विस परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है
राजस्थान की वेशभूषा
All Exam Notes | Click Here |
Daily Current Affair | Click Here |
Today Newspapers PDF | Click Here |
आदिवासी महिलाओं के वस्त्र एवं आभूषण
नान्दणा – आदिवासी महिलाओं का सबसे प्राचीन वस्त्र। यह आसमानी रंग की साड़ी होती है।
जामसाई साड़ी – विवाह के अवसर पर दुल्हन द्वारा पहने जाने वाला वस्त्र।
लूगड़ा या अंगोछा साड़ी – विवाहित स्त्रियों का पहनावा जिसमें सफेद आधार पर लाल बूटे छपे हुए होते हैं।
कटकी – अविवाहित बालिकाओं की ओढ़नी। इसमें अलंकरण को पावली एवं ओढ़नी को पावली भाँत की ओढ़नी कहते हैं।
ताराभाँत की ओढ़नी – आदिवासी महिलाओं का सबसे प्रिय वस्त्र। इसमें आधार भूरी-लाल तथा किनारों का छोर काला षट्कोणीय आकृति जैसा होता है।
ज्वार भाँत की ओढ़नी – सफेद छोटी-छोटी बिन्दी वाले आधार और लाल-काले रंग की बेल-बूटियाँ होती हैं।
चूनड़ – भीलों की चूनड़ प्रसिद्ध है। यह एक प्रकार की ओढ़नी है।
केरी भाँत की ओढ़नी – इसकी किनारी केरी तथा आधार में ज्वार भाँत जैसी बिन्दियाँ होती हैं। आदिवासी महिलाओं में प्रचलित।
लहर भाँत की ओढ़नी – ज्वार भाँत जैसी बिन्दियों से लहरिया बना होता है।
कछाबू – आदिवासी महिलाओं द्वारा कमर से घुटनों तक पहनने वाला वस्त्र।
दामड़ी – यह मारवाड़ क्षेत्र में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली लाल रंग की साड़ी।
पेसवाज – शरीर के ऊपरी भाग से लेकर नीचे तक ढकने वाला परिपूर्ण वस्त्र।
तिलका – मुस्लिम महिलाओं द्वारा चूड़ीदार पायजामे पर पहना जाने वाला वस्त्र।
राजस्थान नोट्स ( RAJASTHAN NOTES ) | Click Here |
विश्व का इतिहास ( WORLD HISTORY ) | Click Here |
भारत का इतिहास ( INDIAN HISTORY ) | Click Here |
सामान्य विज्ञान ( GENERAL SCIENCE ) | Click Here |
अंतिम शब्द :
उम्मीद करते हैं आज की यह आदिवासी महिलाओं के वस्त्र एवं आभूषण – राजस्थान की वेशभूषा पोस्ट आपको जरूर अच्छी लगेगी एवं अगर आप इस वेबसाइट से संबंधित कोई भी फीडबैक देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं एवं अपने दोस्तों के साथ एवं अन्य ग्रुप में लिंक को शेयर कर सकते हैं
Leave a Reply